गिरिडीह केंद्रीय कारा में छापा, दो घंटे तक छानबीन
गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह केंद्रीय कारा में शनिवार रात छापामारी की गई। यह छापामारी डीसी रामनिवास यादव तथा एसपी डॉ बिमल कुमार की अगुवाई में की गई। लगभग दो घंटे तक चली छापामारी के दौरान कारा के सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड एवं महिला वार्ड को खंगाला गया। एक-एक वार्ड की तलाशी ली गई। महिला वार्ड में महिला अधिकारी व महिला जवानों द्वारा तलाशी ली गई। छापामारी में लगभग 45 अधिकारी के साथ लगभग डेढ़ सौ जवान भी शामिल थे। पुलिस ने 2 घंटे तक पुरुषों के सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड और महिला वार्ड को खंगाला गया। छापामारी के लिए रात लगभग 10.45 बजे डीसी-एसपी के साथ टीम केंद्रीय कारा पहुंची और उसके बाद छापामारी शुरू हुई। छापामारी के दौरान डीसी-एसपी ने कारा की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। संतरी की ड्यूटी के वितरण से लेकर संतरी के तैनाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.