गिरिडीह, जनवरी 27 -- गिरिडीह में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों से कथिततौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला पीरटांड पुलिस थाना क्षेत्र के हरलाडीह इलाका का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात जब दोनों नाबालिग एक गांव में लगे मेले से घर लौट रही थीं तभी उनके साथ कथिततौर पर गैंगरेप को अंजाम दिया गया। हरलाडीह चौकी प्रभारी दीपक कुमार के मुताबिक छह से सात अज्ञात व्यक्तियों ने दोनों नाबालिग का अपहरण किया और फिर उन्हें पास के एक खेत में ले गए। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से साथ रेप को अंजाम दिया। पीड़ित बच्चियों की मां के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। वहीं डुमरी के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ...