गिरडीह, फरवरी 2 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड के प्रवासी मजदूरों का विदेश में फंसे होने का मामला सामने आया है। गिरिडीह सहित हजारीबाग और बोकारो जिले के 14 मजदूर इन दिनों दुबई में फंसे हुए हैं। इसमें एक मजदूर बगोदर प्रखंड के तिरला का भी रहनेवाला है। मजदूरों से काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही उनसे समय से अधिक काम कराया जा रहा है। मजदूरों के दुबई में फंसे होने से उनके परिजन भी परेशान हैं। दुबई में फंसे प्रवासी मजदूरों ने सोमवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर कर वहां फंसे होने की बात बताई है। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार से बकाया मजदूरी का भुगतान कराने एवं वतन वापसी में सहयोग किए जाने की गुहार लगाई है। दुबई में फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचाकी के रोशन कुमार, अजय कुमार, बगोदर थाना क्षेत...