प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बुधवार को कामकाज संभाव लिया। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव और डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर तैनात थे। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली में निष्पक्षता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...