गिरिजापुरी डाकघर 14 किमी दूर चफरिया शिफ्ट, ग्रामीण परेशान
बहराइच, जून 28 -- बहराइच,संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे मिहींपुरवा ब्लॉक के जंगल क्षेत्र में डाक सेवा पूरी तरह ठप है। गिरिजापुरी डाकघर को बिना सूचना 14 किमी दूर चफरिया बाजार शिफ्ट कर दिया गया, जिससे फकीरपुरी, विशुनपुर, वर्दिया, अंबा, कारिकोट, चहलवा, बाजपुर बनकटी, बरखरिया और सुजौली समेत 10 ग्राम पंचायतों के हजारों लोग परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक डाकघर का पंजीकृत पता सिंचाई कालोनी गिरिजापुरी है। कर्मचारियों का कहना है कि गिरिजापुरी में नेटवर्क नहीं मिलने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इसे अस्थायी रूप से चफरिया शिफ्ट किया गया। लेकिन चफरिया में भी सर्वर नहीं चलता। घंटों इंतजार के बाद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। हालात यह हैं कि डाक संबंधी काम के लिए लोगों को 45 किमी दूर मिहींपुरवा या 110 किमी दूर बहराइच जाना पड़ रहा है। पेंशन, आधार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.