नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेज गिरावट के बावजूद टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के शेयरों में जोरदार उछाल आया है। TTML के शेयर गुरुवार को BSE में 17 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 37.84 रुपये पर जा पहुंचे हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी का घाटा पहले के मुकाबले काफी घट गया है, इसी वजह से TTML के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। पिछले 7 साल में TTML के शेयरों में 1200 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। 81% से ज्यादा कम हुआ है कंपनी का घाटाटाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) का घाटा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में घटकर 59.20 करोड़ रुपये रह गया है। एक साल पहले की समान अवधि में TTML को 320.82 करोड़ रुपये का लॉस ह...