नई दिल्ली, मार्च 4 -- गिरावट की आंधी में भी टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को तेज गिरावट आई है, लेकिन तेजस नेटवर्क्स के शेयर 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 529.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। 4 दिन में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 66 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स ने मंगलवार 3 मार्च 2026 को अपने नेक्स्ट जेनरेशन वेव्लेंग्थ डिवीजन मल्टीप्लेक्सिंग (WDM) ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट प्रॉडक्ट TJ1600-D3 के लॉन्च की घोषणा की है। साथ ही, तेजस नेटवर्क्स को पिछले दिनों जापान की एक दिग्गज कंपनी से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। 4 दिन में 66% की तूफानी तेजीटाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर 4 ट्रेडिंग सेशंस में 66 पर्सेंट उछ...