गिराया गया ब्रिटिश काल में बना जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां का भवन
संतकबीरनगर, जून 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां में मजदूर ब्रिटिश काल के जर्जर भवन को गिरा दिया गया। उस पर लगे कबेलू (पकी मिट्टी की टाइल) को जब हथौड़े की चोटों से ढहा रहे थे, तब केवल एक भवन नहीं टूट रहा था, बल्कि उसके साथ कई पीढ़ियों की यादें भी मलबे में तब्दील हो रही थीं। वर्ष 1931 में ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्मित यह ऐतिहासिक भवन 95 वर्षों तक क्षेत्र में शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा। जर्जर हो चुके इस भवन का अब ध्वस्तीकरण करा दिया गया। 1931 में ब्रिटिश सरकार ने सेमरियवां में बालक एवं बालिका का अलग-अलग विद्यालय भवन का निर्माण कराया था। उस दौर में यह विद्यालय शिक्षा का बड़ा केन्द्र हुआ करता था। सैकड़ों गांव के बच्चे शिक्षा लेते थे। यह भवन हजारों विद्यार्थियों के बचपन के सपनों व संघर्षों का गवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.