रामपुर, फरवरी 25 -- स्वार। नगर की एक वृद्ध महिला ने सुनार से गिरवी सोने को वापस मांगने पर महिला को दुकान के बाहर धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है। मोहल्ला स्वार खास निवासी कमलेश पत्नी जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पांच वर्ष पूर्व तीन तोला सोना 55 हजार रुपये में गिरवी रखा था। वापस मांगने पर आरोपी ने समय अधिक होने की बात कहकर सोना देने से इनकार कर दिया। मंगलवार दोपहर दोबारा पहुंचने पर गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की गई। धक्का-मुक्की में गिरने से महिला का दाहिना पैर टूटने में गंभीर चोट आने से घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...