बदायूं, जनवरी 25 -- बदायूं, संवाददाता। सर्राफ व्यापारी विपिन कुमार गुप्ता के रुपये और गिरवी रखी गांठों का माल लौटाने में बाधा और धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट व उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराई गई है। सुनवाई न होने पर आत्महत्या कर लेगा। दातागंज कोतवाली के वार्ड 14 के रहने वाले विपिन कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत मतें बताया कि उन्होंने एक सर्राफा व्यापारी के पास साल 2012 और 2013 में कुल तीन गांठ सोने-चांदी की गिरवी रखी थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये थी। उन्होंने 30 सितंबर 2012 की 40 हजार रुपये वाली गांठ और 71 हजार 600...