बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं, संवाददाता। गिरवी रखे जेवर लौटाने में हेराफेरी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो सर्राफा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि करीब चार लाख 99 हजार रुपये चुकाने के बाद भी 35 ग्राम सोने के दो कंगन वापस नहीं किए गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गुराई गांव की रहने वाली संतोष देवी पत्नी स्व. रामचंद्र सिंह ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर शहर के सर्राफा कारोबारियों पर गिरवी रखे जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतोष देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2019 से वह उसका बेटा और देवर समय-समय पर अपने सोने के आभूषण शहर की चूना मंडी स्थित राजश्री ज्वैलर्स पर गिरवी रखकर उधार लेते रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.