पीलीभीत, मार्च 21 -- माधोटांडा। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव रानीगंज मथना की रहने वाली सुमित्रा पत्नी राजू सहित कई महिलाओं ने अपने सोने चंादी के जेवर राजेंद्र पुत्र मोहनलाल के पास गिरवी रखे थे। महिलाओं ने मय ब्याज के रुपए चुकता कर दिए। आरोप है इसक बावजूद राजेंद्र ने जेवरात वापस नहीं किए। मांगने पर मारपीट की। पुलिस ने उसपी के आदेश पर राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...