गिरवी रखे जेवर वापस मांगने पर महिला से अभद्रता, सुनार पर रिपोर्ट दर्ज
उरई, मई 24 -- कोंच। संवाददाता कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरी कला निवासी महिला के गिरवी रखे सोने के जेवर वापस मांगने पर कैलिया के एक सुनार द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सुनार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता रचना देवी ने बताया कि करीब चार साल पहले घर में आर्थिक तंगी के चलते उनकी सास अनीता देवी ने 11 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी और ब्रासलेट ग्राम कैलिया निवासी सुनार सौरभ सोनी उर्फ शिवम सोनी की दुकान पर गिरवी रखे थे। अब आर्थिक स्थिति सुधरने पर वह सास के साथ ब्याज सहित रुपये लेकर जेवर छुड़ाने दुकान पर पहुंचीं। यह भी पढ़ें- दुकान में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप आरोप है कि सुनार ने जेवर देने से इनकार कर दिया। कारण पूछने पर उसने महिला और उसकी सास को जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.