गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा पाया पति, नाराज पत्नी ने दो बच्चों संग लगा ली फांसी; मां-बेटी की मौत
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नवम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाने के फरदो गोला लक्ष्मी नगर गली नंबर तीन में गहने गिरवी रखने को लेकर पति से विवाद के बाद मंगलवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कमरे में ही दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई। इसमें मां रीना कुमारी(28)और बेटी आकृति कुमारी उर्फ टूटू (5) की मौत हो गई, जबकि फंदा टूट जाने से बेटा अंशुमान उर्फ कल्लू कुमार (02) नीचे गिर गया। इससे उसकी जान बच गई। अंशुमान फंदे पर लटकी मां व बहन के शव के नीचे खड़ा रो रहा था। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि कोचिंग संचालक सह ट्यूशन टीचर निर्भय कुमार ने दो साल पहले पत्नी के गहने गिरवी रखकर बहन की शादी के लिए कर्ज लिया था। आर्थिक तंगी के कारण वह छह माह से ईएमआई जमा नहीं कर पा रहा था। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.