बरेली, फरवरी 8 -- भमोरा। एक व्यक्ति ने छह साल पहले बल्लिया के एक सर्राफ के पास गिरवी रखी 750 ग्राम चांदी बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव मिल्क मझारा के मोरपाल ने बताया कि उसने अपनी जरूरत पर छह साल पहले 750 ग्राम चांदी से बने जेवर बल्लिया के एक सर्राफ के पास ढाई रुपये ब्याज पर गिरवी रखे थे। आरोप है कि सर्राफ ने उसे जेवर गिरवी रखने की कोई रसीद नहीं दी थी। उसने वर्ष 2022 में सर्राफ के लिए 20 हजार रुपये नकद भुगतान किया था। इसके बाद वह आठ फरवरी को सर्राफ का हिसाब कर अपने जेवर वापस लेने गया था। आरोप है कि सर्राफ ने कहा कि हमने तुम्हारा जेवर बेच दिया। किसान ने सर्राफ के खिलाफ तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.