गिरवी रखी जमीन का दूसरे के नाम बैनामा
अलीगढ़, सितम्बर 28 -- खैर, संवाददाता। क्षेत्र में Rs.11 लाख में गिरवी रखी कृषि भूमि को बिना मालिक की सहमति के किसी दूसरे व्यक्ति के नाम बेचने (बैनामा करने) का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कार्रवाई खेड़ा निवासी पीड़ित रूप कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की बीमारी के इलाज के लिए अपनी कृषि भूमि गांव के ही खजान सिंह के पास गिरवी रखी थी। इस संबंध में 16 जुलाई 2024 को रजिस्ट्री और रकम वापस मिलने पर जमीन लौटाने का एक हलफनामा भी तैयार किया गया था। आरोप है कि जब पीड़ित पूरी रकम लेकर जमीन छुड़ाने पहुंचे, तो पता चला कि आरोपी ने जमीन किसी और को बेच दी है। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। उच्च अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.