कौशाम्बी, मार्च 1 -- सोने के दाम भारी उछाल आने पर प्राइमरी का अध्यापक बदनियत हो गया है। 40 ग्राम सोना गिरवी रखने के बाद अब अध्यापक उसको वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित ने मांगा तो उसको गोली से मार देने की धमकी देकर भगा दिया गया। एसपी की निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरबशरीरा निवासी फूलचंद्र सोनकर ने बताया कि पिछले दिनों उसने 28 ग्राम सोने का हार और 12 ग्राम सोने का झुमका पश्चिमशरीरा निवासी प्राइमरी के अध्यापक जितेंद्र कौशल के यहां एक लाख रुपये में गिरवी रखा था। पीड़ित के मुताबिक शनिवार को वह रुपये लेकर शिक्षक के यहां गहने छुड़ाने गया। सोने का दाम अचानक बढ़ गया है। पहले तो शिक्षक ने टालमटोल किया। जब फूलचंद्र ने गिरवी जेवर वापस करने का दबाव बनाया तो शिक्षक आपे से बाहर हो गया। आरोप है कि इस दौरान सर्राफ ने जातिसूचक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.