फतेहपुर, फरवरी 25 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बे में गिरवी रखी चांदी वापस लेने गई दलित महिला से सर्राफ ने गाली गलौज की और चांदी लौटाने से मना कर दिया। गाली गलौज करते हुए सर्राफ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी सर्राफ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की है। कस्बे के पश्चिम खटिकाना निवासी सुमन देवी पत्नी पुत्तीलाल सोनकर ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उन्होंने कस्बे के सर्राफ छैलू अग्रवाल की दुकान पर चार सौ ग्राम चांदी की सुतिया गिरवी रखी थी। महिला का कहना है कि चार वर्ष का ब्याज भी जमा है। जब वह बीते दिन चांदी लेने दुकान पहुंचीं तो सर्राफ ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और दुकान से भगा दिया। थाना प्रभारी सत्यदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.