महोबा, मार्च 19 -- Mahoba News: यूपी के महोबा जिले में स्थित सीएमओ कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर को गुरुवार को दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बाइक सर्विस सेंटर के बेसमेंट में मौजूद सीएमओ ऑफिस में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर को विजिलेंस टीम खींचकर गाड़ी तक ले गई। जैसे ही टीम ने मैनेजर को दबोचा तो वह रोने-चिल्लाने लगा। टीम के सामने हाथ-पैर जोड़ने लगा। टीम मैनेजर को लेकर बांदा गई है। वहां उसे पीसी कोर्ट में पेश किया जाएगा। घूसखोर कर्मचारी के गिरफ्तारी के दौरान रोने-चिल्लाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चरखारी निवासी मेराज मोहम्मद स्वास्थ्य विभाग में ब्लॉक अकाउंटेंट के पद पर कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात था। पीड़ित का आरोप है कि अगस्त 2024 से उसे सीएमओ ने पनवा...