वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। लंका पुलिस ने होटल के पूर्व मैनेजर हिमांशु गुप्ता पर एक और केस दर्ज किया है। रामनगर के भीटी निवासी सतीश सिंह ने शिकायत की थी। बताया कि सेकेंड हैंड कार दिलवाने के नाम पर हिमांशु ने सवा चार लाख रुपये ठग लिए। बताया कि कानपुर निवासी की कार सात लाख में दिलाने की बात कही। हिमांशु के कहे अनुसार चार लाख रुपये उसके बताए खाते में भेजे। बाकी 24 हजार टायर बदलवाने के नाम पर लिए। बाद में वाहन दिलाने से मुकर गया और रुपये हड़प लिये। बता दें कि दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी में लंका पुलिस ने बीते गुरुवार को आरोपी को जेल भेजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...