प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अंतू थाना क्षेत्र के रैवी रजानीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार होने के बाद तमंचा बरामद कराने पहुंचे तो एक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। रैवी रजानीपुर गांव निवासी पंकज शुक्ला की चार अप्रैल को ग्रामप्रधान के साथ बाइक से जाते समय गांव के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसटीएफ लखनऊ ने शुक्रवार शाम किठावर अमेठी मार्ग स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास से दो आरोपियों दसियापुर निवासी विवेक पांडेय उर्फ ऋषिक और रैवी रजानीपुर के विपिन तिवारी को गिरफ्तार कर अंतू पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ अभिषेक सिंह सिरोही ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हत्...