मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाना की पुलिस ने एक घर से सिलेंडर चोरी करने के आरोपित को गिरफ्तार किया था। वह सादपुरा का रहने वाला मो. हसनैन बताया गया है। पूर्व में भी वह चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया गया कि हाल ही में सादपुरा इलाके के एक घर से सिलेंडर की चोरी हुई थी। चोरी की करतूत सीसी कैमरे में कैद हुई थी। पीड़ित गृहस्वामी ने काजी मोहम्मदपुर थाने में चोरी की शिकायत कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.