गिरडीह, सितम्बर 15 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के फुरसोडीह से गिरफ्तार रिंकु मंडल को स्थानीय पुलिस ने गिरिडीह साइबर पुलिस को सौंप दिया है। गिरिडीह साइबर पुलिस इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को गिरिडीह ले गए हैं। रिंकु मंडल गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 04/2018 के प्राथमिक अभियुक्त था। वह पिछले आठ माह से फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। कोर्ट के निर्देश पर बेंगाबाद पुलिस ने फुरसोडीह में छापा मार और रिंकु मंडल को खदेड़ कर दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के बाद बेंगाबाद पुलिस ने गिरिडीह साइबर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलने पर साइबर पुलिस रिंकु मंडल को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.