गिरडीह, जनवरी 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। चोरी की गाड़ी रखने, खरीद-बिक्री करने एवं नम्बर प्लेट बदलकर चलाने के मामले में नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये पांचों आरोपी को शनिवार को पुलिस ने न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। इसके पूर्व नगर थाना में डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार सिंह ने पत्रकार सम्मेलन कर चोरी की गाड़ी बरामद किये जाने एवं मामले में पांच लोगों के गिरफ्तारी का खुलासा किया। डीएसपी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे मुख्य सरगना मोहम्मद सद्दाब उर्फ मिठ्ठू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस संबंध में नगर थाना में सअनि प्रमोद प्रसाद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। बता दें कि शुक्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.