गिरफ्तार नक्सलियों ने की थी कुकड़ू में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या
सराईकेला, अगस्त 7 -- सरायकेला। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़े तीनों इनामी नक्सलियों ने कई अहम खुलासा किया है। तिरुलडीह के कुकड़ू साप्ताहिक हाट में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में इन नक्सलियों का हाथ था। यह जानकारी एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने गुरुवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस, 203 कोबरा बरही, 134 बटालियन सीआरपीएफ दगुनी, 26 वाहिनी एसएसबी रांची के संयुक्त महाअभियान में कांड्रा थाना क्षेत्र से सब जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार (28 वर्ष) की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर संगठन का रीजनल कमेटी सदस्य सह बंगाल-झारखंड-ओडिशा सीमांत कमेटी सदस्य मदन महतो और एक महिला सब जोनल कमांडर मीना पहाड़िया को भी गिरफ्तार किया गया। इनके कांड्रा के उदयपुर गांव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.