गंगापार, फरवरी 25 -- मगनपुर गांव में मंगलवार की शाम गांव वाले दो संदिग्ध किशोरों को तमंचे और चाकू के साथ पकड़ कर पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के चंगुल से दोनों को मुक्त करा कर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम आर्यन पटेल रानीगंज प्रतापगढ़, जिसके पास से 315 बोर का तमंचा एक चाकू बरामद हुआ। जबकि दूसरे ने अपना नाम शक्ति सिंह पटेल सिंगाही रानीगंज प्रतापगढ़ बताया, जिसके पास से दो चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों तिलई बाजार में किसी को हथियार देने जा रहे थे। लेकिन जिसे देना था उसका नाम नहीं मालूम था। मऊआइमा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को बुधवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को सुधार गृह भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.