सहरसा, फरवरी 26 -- सहरसा। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब व अन्य की गिरफ्तारी के ख़िलाफ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मृणाल कामेश ने कहा कि लोकतंत्र में आवाज़ उठाना गुनाह नहीं है। जिस तरह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जबरन गिरफ्तार किया गया वह गलत है। जब भी युवाओं को दबाने की कोशिश हुई है आंदोलन और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री अमेरिका से समझौता कर चुके हैं । प्रदेश युवा कांग्रेस के आलोक राज ने कहा की युवा कांग्रेस डरने वाला संघठन नहीं है।लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे।मौके पर सहरसा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बाबुल सिंह युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मंशु यादव, आयुष यादव,अंकित ,शब्बीर ,गुड्डू ,अमन, मुस्ताक ,रणवीर सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...