फरीदाबाद, मार्च 10 -- पलवल, संवाददाता। पलवल पुलिस ने फरवरी 2026 में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक इनामी सहित 298 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कई मामलों में अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, शराब और लाखों रुपये की नगदी बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि जिले में ऑपरेशन ट्रैकडाउन और विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत थाना प्रबंधकों और विशेष यूनिटों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 9 घोषित अपराधी (पीओ) और 14 बेल जंपर को भी पकड़कर जेल भेजा गया। मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 3.600 किलोग्राम गांजा, 9.220 ग्राम स्मैक,...