गिरफ्तार आरोपितों के परिजनों ने थाने पर हंगामा
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी गांव में जमीन मापी के दौरान आरओ और अमीन पर हुए हमले में गिरफ्तार आरोपितों के परिजनों ने रविवार सुबह मुशहरी थाना पर हंगामा किया। मुशहरी उर्फ राधानगर निवासी कामिनी कुमारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर परिवार पर दर्ज मुकदमे को झूठा और साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को बरी करने तथा गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। बताया कि अंचल अमीन रंजीत कुमार महतो द्वारा दर्ज कराया गया मामला पूरी तरह गलत है। उनके चचेरे भाई विनोद साह और उनके परिवार के साथ जमीन संबंधी विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसी विवाद को लेकर 27 मई की शाम लगभग छह बजे विनोद साह के प्रभाव में आकर कुछ लोग उनके घर पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.