गिरफ्तार अयूब खान को रिमांड पर लेगी सीवान पुलिस
सीवान, मार्च 17 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले से आर्म्स एक्ट के तीन कांडों के आरोपित अयूब खान को गिरफ्तार किया है। अयूब खान की गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गयी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को लेकर सीवान पहुंची और यहां अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। बताया जाता है कि पुलिस अयूब खान की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी मान रही है। इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एसपी पूरन कुमार झा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिले का एक आरोपित मुजफ्फरपुर जिले में मौजूद है। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस से संपर्क कर इसकी गिरफ्तारी का योजना बनायी गयी। बाद में इसे छापेमारी के दौरान पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.