सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- गिरफ्तारी से बचने के लिए सीओ ने खुद को चार घंटे कमरे में रखा बंद बाजपट्टी। गिरफ्तार होकर सीओ प्रभात कुमार ने प्रखंड कार्यालय स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को कैद कर लिया था। करीब चार घण्टे के मशक्कत के बाद निगरानी टीम को सफलता हाथ लगी। जानकारी के अनुसार अंचल कार्यालय से हाजिरी बनाने के उपरांत सीओ लौटकर ज्योही अपने आवास पर पहुंचा की निगरानी टीम ने धावा बोल दिया। हालांकि टीम ने उनकी पत्नी एवं भाई से जांच में सहयोग का आग्रह किया। लेकिन कोई लाभ नही हुआ। आवास के किवाड़ सभी ओर से बंद कर लिया गया था। अंततः किवाड़ खुलवाने और गिरफ्तारी में सहयोग करने के लिए टीम द्वारा एसडीओ पुपरी से मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की मांग की गई। एसडीओ द्वारा प्रखंड कृषि अधिकारी पुपरी आशुतोष कुमार को बतौर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त की गई। मजिस्ट्रेट क...