आरा, जुलाई 8 -- शाहपुर। भरत भूषण तिवारी की हत्या के आरोपित दोषी पुलिस अफसरों की गिरफ्तारी नहीं होने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रस्तावित भूख हड़ताल आज गुरुवार को 11 बजे दिन से शुरू होगी। भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी के नेतृत्व में उनके दरवाजे के सामने पेड़ के नीचे शुरू आमरण अनशन होगा। मां ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मागें पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। चार दिन पहले मां आशा देवी ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर इसके पहले पुलिस अफसरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तो भूख हड़ताल करने का अल्टीमेटम दिया था। भूख हड़ताल में भाई चंदन तिवारी, बसंत तिवारी, बहन रूबी कुमारी और भाभी शामिल रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...