मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पॉक्सो एक्ट के पांच वर्ष पुराने मामले में गवाही न देने पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अहियापुर थाने के दो तत्कालीन एएसआई बुधवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक में पहुंचे। कोर्ट में दोनों की गवाही दर्ज की गई। इसमें अखिलेश प्रसाद व त्रिलोकीनाथ झा शामिल हैं। वहीं, तीसरे एएसआई सुमनजी झा कोर्ट नहीं पहुंचे। जब्त सोना की हेराफेरी करने के मामले में पिछले महीने डीआईजी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। ये तीनों इस मामले के आईओ थे।अहियापुर थाने में दो मार्च 2021 को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर कराने वाले ने कहा था कि वह एक मार्च 2021 की दोपहर 3.30 बजे बगल के गांव के चौक पर बस से उतरा। वहां उसका भतीजा व दो भतीजियां इंतजार कर रही थीं। सभी के साथ वह घर जा रहा था। रास्ते में अरविंद कुमार उर्फ अरविंद ठाकुर ...