आरा, मार्च 13 -- आरा, हि.सं.। कांड निष्पादन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतना बहोरनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बहोरनपुर पुलिस की ओर से फरवरी माह में महज एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी है। कांडों के निष्पादन की गति भी असंतोषजनक है। थानाध्यक्ष के काम में लापरवाही भी सामने आयी है। इसे गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है। बता दें कि हाल में गौरा गांव में एक किसान को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों को जमानत मिलने के बाद ग्रामीणों की ओर से बहोरनपुर थाने के गेट पर जाम कर हंगामा किया गया था। ग्रामीणों की ओर से स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया गया था। माना जा रहा है कि उस घटना ...