खगडि़या, फरवरी 9 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में नीट छात्रा की हुई मौत के मामले में कहा कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार न निर्दोष को फंसाती है और न ही दोषी को छोड़ती है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी के मामले में विपक्ष राजनीति कर रहा है। चिराग पासवान रविवार को खगड़िया के सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम नन्हकू मंडल टोला में अपने एक दिवंगत रिश्तेदार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के शासन में भारत आज जितना सुरक्षित है, उतना कभी नहीं था। आज आतंकवाद से लेकर लेकर नक्सलवाद तक पर नियंत्रण पाया गया है। भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते पर विपक्षी दलों के हमले पर केंद्रीय मंत्री चिराग पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.