वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक के बाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि न्यायालय का यह आदेश जीत से कम नहीं है। नि:संदेह न्यायालय ने फैसला सुरक्षित कर लिया है लेकिन शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद कई बातें स्पष्ट हो गई हैं। शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ में मीडिया से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हमारे अधिवक्ताओं ने दलील रखी कि प्रतिपक्ष की ओर से पूरी तरफ फर्जी मुकदमा खड़ा किया गया है। विपक्षियों द्वारा दो से 20 बच्चों तक के पीड़ित होने की बात उड़ा दी गई लेकिन शुक्रवार को वे दो बच्चे भी पेश नहीं किए जा सके जिन्हें मुख्य रूप से पीड़ित बताया जा रहा है। अदालत को बताया गया कि वे बच्चे हरदोई के किसी विद्यालय में संस्थागत छात्र के रूप ...