गिरफ्तारी न होने से नाराज पत्नी परिजनों संग धरने पर बैठी
जौनपुर, जून 17 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में 10 जून की रात ग्राम समाज की जमीन पर भैंस बांधनें को लेकर अजय सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामलें में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को मृतक की पत्नी शशिबाला सिंह ने घर पर ही तस्वीर लेकर परिजनों संग धरने पर बैठ गई। गिरफ्तारी तक क्रिया कर्म करने से भी इनकार कर दिया। घटना के दिन मृतक के बड़े भाई रमेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घटना के दूसरे दिन तीन महिला एवं एक नामजद पुरूष को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया। घटना में विपक्षी राजेश शर्मा, संगत शर्मा, तेजबहादुर शर्मा, अंगद शर्मा, शशिकला शर्मा, सुनीता शर्मा एवं रमीला शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में परिजनों की मांग पर प्रवीण शर्मा, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.