हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। बार एसोसिएशन के महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के एक सदस्य के साथ होटल संचालक और उसके समर्थकों द्वारा की गई मारपीट को लेकर अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी है। मामले के विरोध में अधिवक्ताओं ने बैठक कर बेमियादी हड़ताल का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा के अनुसार आंदोलन की इसी कड़ी में बुधवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.