गिरफ्तारी के विरोध में निकाला मार्च
लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, संवाददाता। नोएडा व प्रदेश के अन्य हिस्सों में चल रहे मजदूर आंदोलनों पर दमन, मजदूरों की गिरफ्तारियों और भाकपा (माले) व ऐक्टू नेताओं को नजरबंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाकपा (माले) के रमेश सिंह सेंगर और ऐक्टू के मधुसूदन मगन के नेतृत्व में वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए गिरफ्तार मजदूरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को रिहा किए जाने और फर्जी मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की। प्रदर्शन में राजीव गुप्ता, सरोजिनी बिष्ट, रामसेवक, रमेश शर्मा, शांतम, हर्ष, सम्विधा और नीरज समेत अन्य लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.