बगहा, मार्च 26 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। बैरिया थाना क्षेत्र के मठिया भितहा गांव में पारिवारिक विवाद में विजय पटेल (40) की छह दिन पूर्व हुई हत्या में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष डीआईजी कार्यालय पहुंचे। मठिया गांव से पहुंचे ग्रामीण हत्या में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालांकि रामनवमी पर्व के अवसर पर डीआईजी कार्यालय बंद रहने के कारण वे आवेदन नहीं दे सके। करीब आधे घंटे तक यहां रुकने के बाद थाना में जाने की बात कह सभी वापस अपने गांव लौट गए। छुट्टी के दिन डीआईजी कार्यालय में सैकड़ों महिला-पुरुषों के अचानक आ जाने के कारण वहां तैनात पुलिस कर्मी भी कुछ देर के लिए असहज हो गए। कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया कि आज कार्यालय बंद है, इस कारण उनका आवेदन नहीं लिया...