गिरडीह, फरवरी 2 -- बगोदर, प्रतिनिधि। विवाहिता के अधजला शव के साथ परिजनों एवं ग्रामीणों ने रविवार को बगोदर थाना पहुंचकर हो-हल्ला किया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी। आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की जा रही थी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने लोगों को समझा - बुझाकर वापस भेजा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। बता दें कि डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो की विवाहिता सहीना परवीन का अधजला शव बगोदर पुलिस ने 30 जनवरी को कारीपहरी जंगल से बरामद किया था। रविवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव के साथ परिजन एवं ग्रामीण बगोदर थाना पहुंच गए थे एवं आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.