गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा
बगहा, मई 20 -- गौनाहा, एक संवाददाता। गौनाहा थाना क्षेत्र के तुरहा टोली में विकास कुमार की हत्या में गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने तीन दिन में गिरफ्तारी करने की बात कही थी। 13 दिन बीतने पर भी पुलिस ने मामले में कुछ नहीं किया। उनके हंगामे से थाने पर घंटों अफरातफरी का माहौल कायम रहा। थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। कहा कि मामला न्यायालय में है। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में जल्द ही कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कोर्ट से आदेश मिलते ही आरोपितों के घर इस्तेहार चस्पा कर उन्हें हाजिर होने का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर नजर रख रही है। उनकी गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.