सीतामढ़ी, मार्च 20 -- पिपराही। विगत 6 मार्च को रतनपुर गांव में दो पक्षों में हुए मारपीट मामले के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को शिवहर- पिपराही मुख्य पथ को कुछ लोगों ने जाम कर प्रदर्शन किया। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर पथ जाम समाप्त कराया। मालूम हो कि 6 मार्च को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्ष द्वारा थाना में अलग-अलग एफआईआर की गई। एक पक्ष की ओर से छह और दूसरे पक्ष की ओर से नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों केस के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.