गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर किसानों का प्रदर्शन
भदोही, मई 25 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और अश्लील फोटो के नाम पर प्रताड़ित किया गया था। जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर लिया था। मामले में अभी तक पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। ऐसे में आक्रोशित स्वजनों एवं किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रविवार को थाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसी माह छह मई को हुई घटना के संबंध में सात मई को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन 17 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोप मढ़ा कि पुलिस उसे बचाने का काम कर रही है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब दो दर्जन लोग गोपीगंज कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने किशोर को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.