इटावा औरैया, जून 28 -- इटावा, संवाददाता। विश्व जैन संगठन के संगठन के राट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में दूसरी बार निकाली जा रही नेमि गिरनार धर्म यात्रा भारत भ्रमण कर 1 जुलाई को शहर में आयेगी।विश्व जैन संगठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया यह यात्रा विभिन्न राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुये नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली गिरनार पहुंचेगी। जहां 20 जुलाई को भगवान नेमिनाथ निर्वाण दिवस पर गिरनार पर्वत की वंदना कर निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा। इस बार नेमि गिरनार यात्रा में मुख्य आकर्षण तिरंगा ध्वज,जैन पचरंगा ध्वज सहित गिरनार जी की झांकी एवं नेमिनाथ भगवान की प्रतिष्ठित प्रतिमा होगी। यात्रा का मंगल प्रवेश बलराम सिंह चौराहा पर होगा जहां नेमिनाथ भगवान का जलाभिषेक किया जायेगा। यहां से यात्रा जैन धर्मशाला पहुंचेगी। तैयारियों को संगठन के पदाधिकारियो...