पटना, मार्च 25 -- Girdhari Yadav JDU: जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका से जदयू के सांसद गिरधारी यादव पर गाज गिरा दी है। जदयू ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर गिरधारी यादव की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग कर दी है। लोकसभा में जदयू के नेता दिलेश्वर कामत ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए गिरधारी यादव को लोकसभा से अयोग्य घोषित करने कहा है। गिरधारी यादव ने पिछले साल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध किया था, जिसे कामत ने जेडीयू की आधिकारिक लाइन के खिलाफ बताया है और इसको आधार बनाकर उनकी सांसदी खत्म करने की मांग की है। बता दें कि गिरधारी का बेटा चाणक्य प्रकाश रंजन इस विधानसभा चुनाव में बेलहर सीट से जेडीयू कैंडिडेट और विधायक मनोज यादव के खिलाफ राजद के टिकट पर लड़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.