बक्सर, मार्च 24 -- पेज वन के लिए ---- जख्मी आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती, जहां इलाज चल रहा है पहले से घात लगाए अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष पर की फायरिंग नावानगर, एक संवाददाता। सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधर बरांव गांव में मंगलवार की सुबह अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष सुदामा प्रसाद को गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रुप से जख्मी हो गये। गोली पैक्स अध्यक्ष के बाई जांघ में लगी है। गोली मारने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर जांघ में लगी गोली के अधिकतर छर्रे को निकल दिया है। हालांकि अभी भी चार पांच छर्रे पैर में फंसे हुए हैं। जिसे निकलने का प्रयास चल रहा है। बावजूद जान खतरे से बाहर है। बताया जाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.