फतेहपुर, जनवरी 6 -- चौडगरा। दोआबा की ऐतिहासिक नगरी शिवराजपुर जाने वाले स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं की राह आसान हो जाएगी। अब तक सिंगल व जर्जर मार्ग से सफर कर ऐतिहासिक मंदिरों को जाने वाले श्रद्धालुओं को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन मार्ग का निर्माण होने के बाद श्रद्धालुओं को आसानी हो सकेगी। वहीं क्षेत्र के विकास को भी पंख लग सकेंगे। चौडगरा से शिवराजपुर जाने वाले (शिवराजपुर बिंदकी ललौली) मार्ग का चौड़ीकरण व सुद्रढ़ीकरण का काम कराया जा रहा है। करीब 6.180 किमी के इस मार्ग को लगभग 13 करोड़ की लागत से तीन मीटर के स्थान पर सात मीटर का बनाया जा रहा है। जिससे यहां का आवागमन करने वालों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से खासी राहत मिल सकेगी। बताते हैं कि मार्ग निर्माण के दौरान आबादी वाले भाग में सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।...