गिरते भू-जल स्तर से दगा दे रहे उथले नलकूप, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
अंबेडकर नगर, जून 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद में लगातार गिर रहे भू-जल स्तर से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गिरते जल स्तर के कारण उथले बोरिंग वाले नलकूप गर्मी में पानी नहीं दे रहे हैं। इससे सिंचई का संकट उत्पन्न हो रहा है। गर्मी के सीजन में उथले बोरिंग वाले नलकूपों पर लगे पंपसेट पानी नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में कूप को दस फीट नीचे ले जाना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए किसान गहरे नलकूप की बोरिंग कराने को मजबूर हैं। गहरे नलकूप की बोरिंग के लिए लघु सिंचाई विभाग में अब तक 350 से अधिक किसान आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं जबकि अभी तक शासन स्तर से विभाग को लक्ष्य ही नहीं मिल सका है। गत वर्ष में जनपद में लघु सिंचाई विभाग को मध्यम गहरे बोरिंग के लिए 120 और 10 गहरे बोरिंग का लक्ष्य मिला था। जबकि दो सौ से अधिक किसान आवेदन किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.