दिल्ली, मार्च 30 -- थकान, सांस फूलना और बालों का झड़ना केवल तनाव नहीं, बल्कि फेरिटिन की कमी के लक्षण हो सकते हैं.अक्सर हम खून की कमी को सिर्फ हीमोग्लोबिन से मापते हैं, लेकिन असली राज "फेरिटिन" में छिपा है.जर्मनी में रहने वाली राधिका बताती हैं, "कुछ साल पहले अचानक मुझे महसूस हुआ की सीढ़ियां चढ़ने में मेरी सांस फूल रही थी.बैठे बैठे मेरे दिल की धड़कन तेज हो रही थी और हाथ पैर ठंडे और सुन्न हो रहे थे.हर वक्त थकान का एहसास और चिड़चिड़ापन होता था"इन लक्षणों की वजह से राधिका ने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया.डॉक्टर ने उनके खून में हीमोग्लोबिन की जांच की और पाया कि उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है.इसके बाद डॉक्टर ने फेरिटिन की जांच करवाने का निर्देश दिया.जांच में सामने आया कि उनका फेरिटिन न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका था.इसका मतलब यह होता कि शरीर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.